मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली तथा प्रातः एक बार हल्की बारिश के साथ बजरी पड़ी तथा हल्की जम गई लेकिन उसके बाद फिर बारिश पड़ने से पिघल गई। लेकिन बर्फ की उम्मीद से बड़ी संख्या में पर्यटकों का रूख मसूरी की ओर हो गया। पहाड़ों की रानी मसूरी में प्रातः से ही मौसम खराब है तथा रूक रूक कर बारिश व बजरी पड़ रही है। जिसेे देख पर्यटकों मंे खासा उत्साह है। बर्फबारी की उम्मीद लगाये पर्यटकों ने धनोल्टी की ओर रूख किया है। हालांकि धनोल्टी में भी हल्की बजरी पड़ी व उसके बाद बुरांसखंडा आदि में बर्फ पड़नी शुरू हो गई। मसूरी में भी दिन भर बारिश व ओलावृष्टि होती रही। कड़ाकें की सर्दी के चलते जनजीवन खासा प्रभावित हो गया व लोगों को ठंड में ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकारी विभागों में भी ठंड के कारण काम की गति धीमी रही। वहीं दुकानदार आग के सहारे दिन काटते नजर आये। हालांकि बड़ी संख्या में पर्यटक अभी भी बर्फ की आस में मसूरी में जमे हैं। वही दूसरी ओर धनोल्टी, सुरकंडा व बुरांसखंडा की पहाडियों पर हिमपात हो हरा है जिसका पर्यटक आनंद ले रहे हैं।